|
|
News Category
|
|
गौरी देखती रह गईं और प्रियंका के साथ चले गए शाहरुख!
Date: May 28, 2012
(28/05/2012)
प्रियंका चोपड़ा के बारे में खबरें आ रही थीं कि करन जौहर ने उनको अपनी बर्थडे पार्टी में नहीं बुलाया है। उसके बाद, आखिरी क्षणों में जब करन ने उनको आने का निमंत्रण दिया तब भी असमंजस का माहौल था कि वह आएगी कि नहीं? लेकिन, जब वह आईं तो उनका जोरदार स्वागत हुआ। सबसे बड़ी खबर यह बनीं कि पार्टी से जाते वक्त शाहरुख खान अपनी बीवी गौरी को पार्टी में छोड़कर प्रियंका को बाहर तक छोड़ने आए।
विश्वस्त सूत्रों के अनुसार, प्रियंका जब काले-भूरे रंग के गाउन में अंदर आईं तो डीजे ने फिल्म डॉन का गीत \'आज की रात\' प्ले किया। पार्टी में शाहरुख बहुत मस्ती कर रहे थे और आखिर में उन्होंने खुद आगे आकर सबको विदा करना शुरू किया। सबको आश्चर्य हुआ जब प्रियंका को भी वह विदा करने गए।\'
करन की बर्थडे पार्टी फिल्मी ड्रामा की तरह थी जिसमें आगे क्या होगा, यह किसी को पता नहीं था। आखिर में जो कुछ शाहरुख ने किया, उस नजारे की किसी ने कल्पना नहीं की थी क्योंकि प्रियंका और गौरी के बीच उनको लेकर झगड़ा कुछ समय से चला आ रहा है।
|
|