विडियो न्यूज

वेब स्टोरी

वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

हिमांशु सिंह हत्याकांड: नीरज सिंह को अदालत से फिर बड़ा झटका, जिला जज-1 ने जमानत याचिका की खारिज

जमशेदपुर : बिष्टुपुर स्थित डीडी बार में 28 जून 2026 को हुए चर्चित हिमांशु सिंह हत्याकांड में जेल में बंद आरोपी नीरज सिंह को एक बार फिर अदालत से बड़ा झटका लगा है। नीरज सिंह की जमानत याचिका को आज, 17 नवंबर 2026 को, माननीय जिला एवं सत्र न्यायालय के जिला जज-1 ने खारिज कर दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस हत्याकांड में नीरज सिंह की जमानत याचिका इससे पहले निचली अदालत से लेकर माननीय झारखंड उच्च न्यायालय तक खारिज हो चुकी है। इसके बावजूद बचाव पक्ष की ओर से एक बार फिर जमानत के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाया गया था। मंगलवार को जिला जज-1 की अदालत में मामले पर सुनवाई हुई, जिसके बाद अदालत ने जमानत याचिका खारिज करने का फैसला सुनाया।

अदालती रिकॉर्ड में 17 नवंबर 2026 को निर्णय की तारीख दर्ज है। साथ ही मामले का स्टेटस ‘Case Disposed’ और जमानत याचिका के निस्तारण की प्रकृति ‘Contested-Rejected’ अंकित है।

इस फैसले को हिमांशु सिंह हत्याकांड में न्यायिक प्रक्रिया के लिहाज से एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम माना जा रहा है। बार-बार जमानत याचिका खारिज होने के बाद फिलहाल नीरज सिंह को जेल में ही रहना होगा।

न्यायालय के इस फैसले से एक बार फिर हिमांशु सिंह हत्याकांड सुर्खियों में आ गया है।

 

tehelkanews
Author: tehelkanews

Leave a Comment