जमशेदपुर : ( अपराध डेस्क ) जादूगोड़ा में इन दिनों सरकारी संस्थानों में नौकरी दिलाने का झांसा देकर भोले -भाले दलित और समाज के वंचित वर्ग के लोगों से रुपये ठगने और फिर उसे डकार जाने का रैकेट सक्रीय है l मजे की बात ये है की समाज के अंतिम व्यक्ति तक अन्त्योदय का लाभ पहुँचाने का दावा करने वाली भारतीय जनता पार्टी के पूर्वी सिंहभूम ग्रामीण जिला उपाध्यक्ष रोहित सिंह उर्फ़ रोहित सिंह परमार और उसकी माँ शकुन्तला सिंह इस ठगी रैकेट के मुख्य सरगना है l इतना ही नहीं ये भाजपा नेता रंगदार भी है और जादूगोड़ा के इलेक्ट्रॉनिक व्यवसाई रमेश दास से रंगदारी मांगने वाले केस का नामजद आरोपी भी है l रोहित सिंह उर्फ़ रोहित सिंह परमार और उसकी माँ शकुन्तला सिंह पति स्व० बिजेंद्र प्रसाद सिंह द्वारा झारखण्ड के बोकारो जिले के गोमिया थाना क्षेत्र के निवासी सुमित कुमार पासवान से जादूगोड़ा के यूसिल कम्पनी में नौकरी दिलाने के नाम पर 2,72000/- ( दो लाख बहत्तर हज़ार ) रुपयों की ठगी और गैर जमानती वारंट जादूगोड़ा थाना में आने के बाद भी थाना के ठीक बगल के घर में रहने वाली शकुन्तला सिंह की गिरफ़्तारी नहीं होना भी चर्चा का विषय बना हुआ है l इस मामले में अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी तेनुघाट के न्यायालय ने रोहित सिंह की माँ शकुन्तला सिंह के नाम गैर जमानती वारंट जारी कर जादूगोड़ा थाना को भेजा है l

घटना के सम्बन्ध में सुमित कुमार पासवान ने बताया की वर्ष 2024 में जमशेदपुर में वो अपने जीजा के घर गए हुए थे l उनके जीजा के एक मित्र भारतीय जनता पार्टी के नेता है l पार्टी के कार्यक्रम में आने -जाने के दौरान उनकी मुलाकात नवरंग मार्केट निवासी रोहित सिंह उर्फ़ रोहित सिंह परमार पिता – स्व० बिजेंद्र प्रसाद सिंह,से जमशेदपुर में भाजपा के कार्यक्रम में हुई l बातचीत के दौरान रोहित सिंह ने सुमित को अपना परिचय देते हुए कहा की उसके पिता झारखण्ड पुलिस में डीएसपी रह चुके है l जबकि असलियत ये है की उसके पिता बिजेंद्र प्रसाद सिंह कभी झारखण्ड पुलिस में डीएसपी तो दूर की बात है चपरासी भी नहीं रहे हैं l
मगर शिकार फंसाने में माहिर जालसाज रोहित सिंह ने यह कहकर की सत्ता के गलियारों में उसकी बहुत पहचान है l साथ ही उसकी यूरेनियम कारपोरेशन ऑफ़ इंडिया लिमिटेड जादूगोड़ा के वरीय अधिकारीयों से भी खासी पहचान है l उसने सुमित कुमार पासवान को झांसे में लेते हुए कहा की वो उनकी नौकरी यूसिल जादूगोड़ा में अच्छे पद पर लगवा सकता है l इसके लिए उसने सुमित पासवान से दस प्रतिशत रकम नौकरी दिलवाने के नाम पर मांग किया l जिसके बाद उसके झांसे आये युवक सुमित पासवान ने अलग -अलग तिथियों में रोहित सिंह की माँ शकुन्तला सिंह के बैंक खाते में कई बार रुपये अंतरित किये l
इधर रुपये मिलने के बाद कुछ दिनों तक आश्वासन का दौर चला उसके बाद रोहित सिंह ने सुमित पासवान का फोन उठाना बंद कर दिया l तंग आकर पीड़ित सुमित पासवान ने जादूगोड़ा आकर रोहित सिंह से अपने रुपयों की मांग की जिसके बाद काफी दवाब देने पर रोहित ने उसे अपनी माँ शकुन्तला सिंह से मिलवाया l रोहित की माँ ने सुमित को आश्वासन दिया की रोहित सिंह उसकी नौकरी लगवा देगा थोडा समय लगेगा l मगर जब सुमित पासवान अपने रुपये लेने पर अड़ गए तो उन्हें टरकाने के लिए शकुन्तला सिंह ने अपने पुत्र रोहित सिंह के कहने पर बैंक ऑफ़ बडौदा जादूगोड़ा शाखा का एक चेक नंबर – 000025 दिनांक – 10 .04. 2024 जिसमे 2,72000/- की रकम भरी गयी थी सुमित पासवान को दे दिया l इस चेक को जब दिनांक – 23 .05.2024 को सुमित पासवान बैंक ऑफ़ इंडिया गोमिया शाखा में भुगतान प्राप्त करने के लिए अपने खाते में डाला तो चेक बाउंस कर गया l इसके बाद फिर से रोहित सिंह ने फोन उठाना बंद कर दिया l
माँ – बेटे द्वारा लगतार जालसाजी से तंग आकर सुमित पासवान ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से शकुन्तला सिंह को दिनांक – 26 .06 . 2026 को एक क़ानूनी नोटिस भेजा l जिसे उसने रिसीव नहीं किया l लगातार इस धंधे को करके गरीबो की फटी झोली खाली करके अपनी तिजोरी भर रही इस माँ -बेटे की जोड़ी ने सोचा की ऐसे नोटिस तो आते ही रहते है इससे क्या होगा l क्योंकि बैंक ऑफ़ इंडिया सरायकेला शाखा से इसके घर पर बकाया लोन के भुगतान का नोटिस आज की तारिख में भी बराबर आता रहता है l ऐसे नोटिस के आदि हो चुके इस माँ -बेटे की जोड़ी ने उसी प्रकार इस कानूनी नोटिस को भी कोई तवज्जो नहीं दी l
जिसके बाद कारवाई का मन बना चुके सुमित कुमार पासवान ने अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी बेरमो तेनुघाट के न्यायालय में दिनांक – 06.08.24 को एक शिकायत वाद नंबर – 790 / 2024 दाखिल किया l इसपर संज्ञान लेते हुए अदालत ने शकुन्तला सिंह ,पति – स्व० बिजेंद्र प्रसाद सिंह , नवरंग मार्केट निवासी के नाम समन जारी उसे दिनांक – 13 /12 /2024 को अदालत के समक्ष हाज़िर होने का निर्देश दिया l मगर गरीबो और लाचारों को ठग -ठगकर और उनका पैसा डकार -डकार कर पूरी तरह से ढीठ हो चुकी शकुन्तला सिंह अदालत में हाज़िर नहीं हुई l इसके बाद पुनः अदालत ने दिनांक – 19 /12 / 2024 को शकुन्तला सिंह के नाम गिरफ़्तारी का वारंट जारी कर उसे पेश करने के लिए जादूगोड़ा थाना को निर्देश दिया l मगर इस बार भी पुलिस शकुन्तला सिंह को अदालत में हाज़िर नहीं कर सकी l जबकि वो बराबर उसी जादूगोड़ा थाना के गेट के सामने वाले लगने वाले साप्ताहिक सब्जी बाज़ार से बड़े आराम से सब्जियां खरीदती रही l
पीड़ित सुमित पासवान ने बताया की अदालत से गैर जमानती वारंट भी जारी करके जादूगोड़ा थाना को भेजा गया है l मगर आरोपी की गिरफ़्तारी नहीं होना पुलिस की कार्यशैली पर बड़ा सवाल खड़ा कर रहा है l
सुमित पासवान के अधिवक्ता संजय कश्यप का कहना है की अदालत में शकुन्तला सिंह की कुर्की जब्ती एवं इश्तेहार के लिए आवेदन डाल दिया गया है l जल्द ही आरोपी की कुर्की जब्ती का आदेश भी आ जायगा l उसके बाद इनके सामने आत्मसमर्पण के अलावा और कोई कानूनी विकल्प नहीं रह जायगा l
अब अगर भाजपा के ग्रामीण जिलाध्यक्ष रोहित सिंह उर्फ़ रोहित सिंह परमार के अपराधिक इतिहास को देखा जाये तो ये पुराना जालसाज रहा है l किसी भी केस में झूठी गवाही देना , किसी भी निर्दोष को पार्टी में अपने पद की आड़ लेकर अपराधी घोषित कर देना और तबतक उसके बारे में गलत और झूठा बयान अख़बारों में प्रकाशित करवाना जबतक की उससे मोटी रकम की वसूली नहीं हो जाये इसका मुख्य धंधा है l जादूगोड़ा थाना क्षेत्र में इसका अपना एक गिरोह है जिसका ये मुख्य सरगना है इसके गिरोह के लोग जिसमे जादूगोड़ा का एक सट्टाबाज जो अभी दिवालिया हो चूका है और इसके गिरोह का अहम सदस्य है शामिल हैं l ये लोग जादूगोड़ा और इसके आस -पास के भोले – भाले लोगों को फँसा कर इसके पास लाते है और रोहित सिंह परमार उन लाचार जरूरतमंद लोगों को यूसिल कम्पनी , स्वास्थ विभाग , उपायुक्त कार्यालय जैसे जगहों पर नौकरी दिलवाने के नामपर उनसे लाखों रुपयों की ठगी करता है और फिर उनका पूरा पैसा डकार जाता है l इसके लिए ये बाकायदा भाजपा के बड़े -बड़े नेताओं के साथ खिचवाई हुई अपनी फोटो का भी इस्तेमाल करता है l ताकि भोले – भाले लोगों को प्रभाव में लेकर उन्हें ठगा जा सके l
रोहित सिंह वर्ष 2021 में एससीएसटी केस नंबर -31 / 2021 का नामजद अभियुक्त रह चूका है l अभी हाल ही में इसपर जादूगोड़ा के प्रतिष्ठित व्यवसाई रमेश दास से रंगदारी मांगने का केस नंबर – 245 /2025 दिनांक – 13 .10. 2025 पंजीकृत किया गया है l इस केस में भी रोहित सिंह नामजद अभियुक्त है l इतना ही नहीं पूरे जिला में इसने कई लोगों को नौकरी दिलवाने के नाम पर करोड़ों रुपयों का चूना लगाया है l इतना ही नहीं रोहित सिंह और उसकी माँ शकुन्तला पर सरकार से जालसाजी कर लाल राशन कार्ड बनाने का भी आरोप है l जिसकी जांच चल रही है l
अब लोगों की निगाहें पुलिस की कारवाई और भारतीय जनता पार्टी के ग्रामीण जिलाध्यक्ष की ओर है l आम जनमानस के ज़ेहन में ये सवाल तैर रहा है की शोषित वंचितों को न्याय दिलाने का नारा बुलंद करने वाली भारतीय जनता पार्टी एक दलित युवक को न्याय दिला पायेगी या उसका ये नारा इस बार भी खोखला साबित होगा l वहीँ दूसरी ओर आम लोगो को वरीय पुलिस अधीक्षक से भी काफी उम्मीदें है l अब देखने वाली बात ये है की पार्टी और पुलिस कारवाई कब करती है ?








