विडियो न्यूज

वेब स्टोरी

वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

तहलका न्यूज की खबर का असर पूर्वी सिंहभूम जिले में संचालित अल्ट्रासाउंड सेंटर्स की जांच को लेकर उपायुक्त सख्त दिए जांच के आदेश

जमशेदपुर : जमशेदपुर के नवपदस्थापित उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई स्वास्थ्य विभाग की मासिक समीक्षात्मक बैठक में विभिन्न योजनाओं एवं स्वास्थ्य कार्यक्रम में प्रगति की समीक्षा कर स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के निर्देश दिए गए हैं।

लिंगानुपात मामले की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने जिला के दो सबसे कम लिंगानुपात वाले प्रखंड पटमदा (877) एवं घाटशिला (877) में प्रसव पूर्व लिंग जांच की अशांका जताते हुए अवैध एवं गैर कानूनी तरीके से संचालित नर्सिंग होम, अल्ट्रासाउंड सेंटर, झोला छाप चिकित्सकों पर नियमानुसार कठोर कार्रवाई करने के सख्त निर्देश दिए हैं l

तहलका न्यूज  ने अपने सामाजिक दायित्व का निर्वहन करते हुए पटमदा क्षेत्र में चल रहे अवैध अल्ट्रासाउंड सेंटर की आड़ में जांच एवं भ्रूण हत्या का कारोबार कर अपनी आजीविका का साधन बनाने वाले ऐसे नर्सिंग होम से सम्बंधित ख़बरें पूर्व में प्रकाशित की थी l नर्सिंग होम की आड़ में खुलेआम भ्रूण हत्या को प्रोत्साहित कर रहे ऐसे असामाजिक एवं आपराधिक तत्वों पर जल्द से जल्द नकेल कसने की जरूरत है।
बंगाल राज्य की सीमा पटमदा एवं घाटशिला से सटा होने के कारण ऐसे लोग इस मौके का भरपूर फायदा उठाते हैं। बंगाल क्षेत्र के चिकित्सकों का जाली प्रमाण पत्र दिखाकर मरीजों को गुमराह कर ऐसे झोला छाप चिकित्सक एमबीबीएस डॉक्टर बनकर उनका इलाज करते हैं।
इसपर भी हद तो तब है की ये सभी तथाकथित चिकित्सक अवैध रेडियोलॉजी सेंटर चलाकर गैर कानूनी तरीके से गर्भवती महिलाओं का अल्ट्रासाउंड करते हैं और वह भी मनमाना रुपए लेकर। अल्ट्रासाउंड की जांच में अगर भ्रूण कन्या पाई गई तो उसे गर्भ में ही मार देने की पूरी व्यवस्था ऐसी कातिलों ने पूरी तरह कर रखी है।
उपायुक्त के लिए अपने आदेश का सख्ती से पालन करवाना एक चुनौती है l क्योंकि ऐसे अवैध लिंग जांच केन्द्रों को सिस्टम का भी काफी हद तक संरक्षण प्राप्त है l ऐसे में उन्हें ये देखना होगा की स्वास्थ्य विभाग कहां गलती कर रहा है। उससे कहाँ चूक  हो रही है। नहीं तो आप लाख मीटिंग करते रहेंगे, आप लाख निर्देश देते रहेंगे, लेकिन ऐसे अवैध नर्सिंग होम चलाने वाले, ऐसे अवैध रेडियोलॉजी सेंटर चलाने वाले, ऐसे अवैध अल्ट्रासाउंड सेंटर आपरेट करने वाले लोग सरकार की आंख में धूल झोंकते हुए इस “कत्लगाह” के काले साम्राज्य को आंच नहीं आने देंगे।

Tehelka News
Author: Tehelka News

Leave a Comment

और पढ़ें

पूर्वी सिंहभूम जिले में फैला है अवैध नर्सिंग होम्स व अस्पतालों का जाल, विभागीय मिली भगत से चल रहे हैं अवैध रेडियोलॉजी सेंटर्स, घाटशिला और पटमदा सहित कई क्षेत्रों में लिंगानुपात चिंताजनक